Posted by: BrajMohan Singh | May 20, 2010

यार तू मोटा हो गया है!!!

अभी कुछ दिनों पहले की बात है बड़ी मुश्किल से ऑफिस से जान बचाकर दो महीने बाद अपने घर गया था | सभी दोस्तों से मिला  वह और  बहुत  अच्छा लगा | एक जगह  बातचीत का सिलसिला शुरू  हुआ और दुनिया जहाँ की बाते की | तभी अचानक मेरा एक दोस्त  बोला – “यार  तू  मोटा हो गया है |” 

 मैंने मौके की नजाकत को भांपा और मुस्कुराते हुए अपनी छोटी सी प्यारी सी तोंद पर बड़े ही गर्व से हाथ घुमाया और  कहा –” भाई ये तो निशानी है खाते पीते घर के लोगो की |”.

फिर वो हमे समझाने लगा – “अरे नहीं यार !! थोडा वाक किया कर | “

मैंने कहा — “वो तो मैं रोज ही करता हूँ |”

वो बोला — ” फिर भी दुबला नहीं हो रहा, क्या बात है !!!”

हमने मजाक में कहा — “कौन कमबख्त दुबला होने के लिए वाक करता है | हम तो वाक करते है की वाक करती हुई लडकियों के देख सके और उनको देखते देखते  और ज्यादा खां सके |”

सब हसने लगे और बात आई गयी हो गयी |

शाम को वापस घर आया  तो मम्मी ने खाने को कहा | मैंने बताया की लोग मुझे मोटा कहने लगे है | वैसे तो सभी की मम्मी एक जैसी होती  है, उनको हमेशा ही अपना लाल कमजोर, कुपोषित और दुबला ही लगता है ये अलग बात है की जमाना हमे देखकर जल जाता है | मम्मी ने कहा सब गलत बात है और हमे प्रमाणित कर दिया की हम मोटे नहीं है | साथ ही एक काला धागा भी बांध दिया ताकि हमे किसी भी दुबले पतले आदमी की नज़र न लगे !!!  :) :)

Advertisement

Responses

  1. hehehehe….
    खाते पिटे घर… ;)
    वैसे ये तो सही है माँ को बच्चे हमेशा कमजोर ही दीखते हैं. :) )

  2. Corrected… :)

  3. good!
    maja aya padh ke

  4. Nicely written…short and to the point…of course the point here is the tummy of people like us who just love eating…sleeping…recursively :)

  5. And this may be the reason people think that software engineers dont work hard.


Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Categories

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.